scriptससुर करता था बहू के साथ गंदा काम, खुली कहानी तो… | Married woman accussed rape charges on father-in-law | Patrika News
औरैया

ससुर करता था बहू के साथ गंदा काम, खुली कहानी तो…

विवाहिता शिकायत करने थाने पहुंची तो मुंशी ने भगा दिया।

औरैयाDec 08, 2017 / 09:17 pm

Ashish Pandey

vivad

case

औरैया. एक ओर जहां महिला सशक्तीकरण सप्ताह का अभियान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर जनपद के एरवाकटरा थाना की पुलिस ने तो उल्टा ही काम किया। पीडि़त की माने तो जब वह अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंची तो वहां के मुंशी ने भगा दिया। ऐसे ही एक मामले के बारे हम आपको बताने जा रहे हैं। जनपद के एरवाकटरा कटरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला ने अपने ससुराली जनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए उसने कहा कि पति और ससुरालीजन उसके साथ आये दिन मारपीट करते हैं। इसके अलावा उसके ससुर ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाए और जब इसका विरोध किया तो ससुराल वाले उसको मैनपुरी से उसके घर छोड़ कर भाग गए। वहीं एरवाकटरा थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है और अगर ऐसा मामला है तो जरूर कार्रवाही की जाएगी।
फिर वहीं मामला शुरू हो गया
उक्त आरोप लगाते हुए महिला ने एरवाकटरा थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया तो उसको भगा दिया गया और कहा गया कि जहां तुम्हारी ससुराल है, वहीं शिकायत करो। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीलपुर प्रेम नगरिया निवासी तुलाराम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री मीना की शादी जुलाई 2013 में मैनपुरी जनपद के नगला केहरी से की थी। शादी के दो साल बाद ही ससुराली जनों द्वारा उसके साथ मारपीट कर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया था। इसको जब परिजनों को बताया तो समझा कर मामला शांत कर दिया गया। इसके बाद फिर वहीं मामला शुरू हो गया। उसके साथ आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। हद तो तब हो गई जब ससुराल वाले उसको उनके घर जबरन छोड़ गए। वहीं उक्त मामले में एरवाकटरा थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है और अगर ऐसा मामला है तो जरूर कार्रवाही की जाएगी।

Hindi News/ Auraiya / ससुर करता था बहू के साथ गंदा काम, खुली कहानी तो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो