Honda कंपनी ने हाल ही अपनी कार होंडा सिटी के लेटेस्ट जेनेरेशन मॉडल लॉन्च किया था। कंपनी इस कार पर यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर दे रही है। अक्टूबर में अगर कोई यह कार खरीदते हैं तो एक्सचेंज स्कीम के तहत 30,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि होंडा सिटी के 4th जेनेरेशन मॉडल पर कंपनी ने कोई ऑफर नहीं दिया है।
होंडा अमेज कार के मॉडल पर 47,000 रुपए तक की बचत हो सकती है। इस कार पर 15 हजार तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिलेगा। इसके साथ ही चौथे और पांचवें साल में 12,000 रुपए तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी फ्री मिल रही है। होंडा अमेज पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में आती है। इसके पेट्रोल वर्जन पर 20,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं डीजल वर्जन पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
होंडा की फ्लैगशिप सिडान कार होंडा सिविक पर सबसे अच्छा ऑफर मिल रहा है। होंडा सिविक के पेट्रोल वेरिएंट पर 1 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट पर 2.5 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।