दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप WhatsApp में कुछ नए फीचर्स जुड़ने जा रहे हैं। पहले भी WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड बीटा पर नए फीचर्स जोड़े हैं। अब इसमें कुछ और नए फीचर्स जुडने वाले हैं। इनमें Always Mute फीचर, नया स्टोरेज यूआई और टूल्स, मीडिया गाइडलाइन जैसे फीचर जोड़े जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए WhatsApp 2.20.201.10 beta जारी किया है। हालांकि इसके लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।