एक रिपोर्ट के अनुसार Tencent के इंटरनल इवेंट के बाद बहुत सारे Mate Xs स्मार्टफोन ऑनलाइन सेल के लिए आ रहे हैं। कर्मचारियों ने गिफ्ट मिलने के बाद स्मार्टफोन को रिसेल के लिए ऑनलाइन लिस्ट करा दिए हैं। गिफ्ट किए गए सभी स्मार्टफोन्स पर Tencent कंपनी का लेबल भी लगा हुआ है। ऐसे में इसकी रिसेल पर कीमतों कम होने की आशंका है। इसके बावजूद यूजर्स इन स्मार्टफोन्स को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बल्कि रिपोर्ट के अनुसार, य स्मार्टफोन रिसेल में ओरिजनल कीमत से ज्यादा में बिक रहे हैं। इस फोन की ओरिजनल कीमत चीन में 16,999 युआन (करीब 1.83 लाख रुपए) है। वहीं ऑनलाइन रिसेल में वर्कर्स इसे 19,999 युआन (करीब 2.15 लाख रुपए) तक में बेच रहे हैं।