फेस्टिव सीजन को देखते हुए लगभग सभी कंपनियां यूजर्स के लिए लुभावने ऑफर्स लेकर आ रही हैं। ऐसे में samsung ने भी फेस्टिव होम सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में samsung यूजर्स को कई दिलचस्प ऑफर दे रही है। samsung के 'Home Festive Home' की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो गई है जो 20 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में कंपनी के होम अप्लायंसेज खरीदने वाले यूजर्स को Galaxy Fold, Galaxy s20 Ultra और Galaxy Note10 Lite जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन फ्री मिल रहे हैं। साथ ही कुछ प्रोडक्ट्स की खरीद पर 20 हजार रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा।