scriptBS-IV इंजन के साथ होंड ने लॉन्च किया नया एक्टिवा 125, जानिए क्या है खास | New Honda Activa 125 With BS IV Engine Launched At 56,954 | Patrika News
ऑटोमोबाइल

BS-IV इंजन के साथ होंड ने लॉन्च किया नया एक्टिवा 125, जानिए क्या है खास

अगर आप स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। होंडा एक्टिवा का एक और अवतार न्यू एक्टिवा 125 BS-IV लॉन्च हो गया है।

दौसाFeb 10, 2017 / 03:12 pm

santosh

अगर आप स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। होंडा एक्टिवा का एक और अवतार न्यू एक्टिवा 125 BS-IV लॉन्च हो गया है। इस स्कूटर की कीमत (दिल्ली एक्स शोरूम ) 56, 954 रुपए है। 
यह भारत का पहला स्कूटर है जिसमें बीएस 4 इंजन दिया गया है। होंडा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि एक्टिवा 125 भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला ऑटोमेटिक स्कूटर है। भारत में हमारे छह लाख से अधिक ग्राहक हैं। हमें यकीन है कि नई एक्टिवा 125 से बाजार में कंपनी की साख और बढ़ेगी।
बाजार में नया एक्टिवा ऐसा पहला स्कूटर है, जिसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन (एएचओ) सिस्टम लगा हुआ है। स्कूटर में एएचओ सिस्टम होने से इसमें सभी परिस्थितियों में वाहन की दृश्यता में सुधार होगा और सड़क हादसे की संभावना कम होगी। सरकार इस सेफ्टी फीचर को 1 अप्रैल, 2017 से लागू कर देगी। 
बतौर नए और खास फीचर्स नए एक्टिवा में एलईडी पायलट लैंप्स और कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (सीबीएस) दिया गया है। सीबीएस में इक्विलाइजर बायां लीवर दबाते ही बेकिंग फोर्स को आगे और पीछे के पहियों में बराबर बांट देता है, जिससे संतुलन बेहतर होता है। 
होंडा ने पहली बार अपने स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग का ऑप्शन दिया है। नया ऐक्टिवा 125 स्कूटर बाजार में पांच रंग में उपलब्ध है। बाजार में इसके तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं।

2017 Honda Activa 125——-Price
Standard (With CBS)———–56,954

Alloy Drum (With CBS)——–58,900

Alloy Disc (With CBS)———-61,362

Home / Automobile / BS-IV इंजन के साथ होंड ने लॉन्च किया नया एक्टिवा 125, जानिए क्या है खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो