scriptअयोध्या से बड़ी खबर, रामजन्मभूमि परिसर का हुआ विस्तार, ट्रस्ट खुशी से झूमा | Ayodhya big news Ramjanmabhoomi campus happen Expand Trust rocked | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या से बड़ी खबर, रामजन्मभूमि परिसर का हुआ विस्तार, ट्रस्ट खुशी से झूमा

– एक करोड़ में हुआ पहला बैनामा- ट्रस्ट ने खरीदा 676.85 वर्गमीटर भूखंड- 70 की जगह अब 107 एकड़ का होगा रामलला परिसर

अयोध्याMar 03, 2021 / 06:28 pm

Mahendra Pratap

अयोध्या से बड़ी खबर, रामजन्मभूमि परिसर का हुआ विस्तार, ट्रस्ट खुशी से झूमा

अयोध्या से बड़ी खबर, रामजन्मभूमि परिसर का हुआ विस्तार, ट्रस्ट खुशी से झूमा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अयोध्या. रामलला मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज गति के साथ चल रहीं हैं। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान की सफलता से ट्रस्ट-विहिप के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। 2100 करोड़ रुपए चंदे में मिलने के बाद अब श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में एक और खुशी जुड़ गई है। 70 एकड़ में बनने वाले रामजन्मभूमि परिसर का विस्तार होने जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने एक करोड़ रुपए में पहला भूखंड खरीदा है। खरीदा गया भूखंड 676.85 वर्ग मीटर का है। ट्रस्ट को उम्मीद है कि रामजन्मभूमि परिसर 107 एकड़ हो जाएगा।
यूपी में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है : प्रियंका गांधी

अन्य लोगों से चल रही है वार्ता :- अयोध्या के रामलला का मंदिर पांच एकड़ में बनाने की तैयारी की जा रही है। और यह मंदिर 70 एकड़ जमीन का हिस्सा है। पर मंदिर निर्माण समिति कम जीमन अखर रही है। जिसके लिए लगातार मंथन के बाद यह रणनीति तैयार की गई है कि कैसे रामजन्मभूमि परिसर को 107 एकड़ का किया जाए। ट्रस्ट रामकोट के अन्य भवन तथा मंदिर स्वामियों से भूमि खरीदने की वार्ता कर रहा है।
दो गवाहों के हस्ताक्षर हुए :- रामलला मंदिर निर्माण के नींव खोदाई तो चल ही रही है, अब उसके समानांतर रामजन्मभूमि परिसर के विस्तार की कार्यवाही शुरू हो गई है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने पहला कदम उठा लिया है। 676.85 वर्ग मीटर भूखंड का सौदा एक करोड़ रुपए में पूरा कर लिया है। भूखंड स्वामी दीपनारायण ने ट्रस्ट को जमीन का बैनामा लिखा दिया है। भूखंड खरीद में दो गवाहों के हस्ताक्षर हैं, जिनमें एक ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र व दूसरे गोसाईंगंज के भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू शामिल हैं। यह भूखंड शीर्ष पीठ अशर्फी भवन से सटा है।
दुनिया का भव्य मंदिर बनाने की योजना :- राम मंदिर परिसर में यज्ञशाला, श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़ी झांकियां, पुस्तकालय, रिसर्च सेंटर, गौशाला, ध्यान केंद्र निर्मित करने की योजना हैं। तैयारियां चल रही हैं। इसे दुनिया का भव्य मंदिर बनाने की योजना है। राम जन्मभूमि परिसर से सटे हुए कई मंदिर जिसमें रंगमहल, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर, राम कचहरी, अमवा मंदिर, राम गुलेला, फकीर राम, कौशल्या भवन, सुंदर सदन, श्रीरंगदेव संस्कृति महाविद्यालय, उनवल मंदिर, बजरंग भवन, माली मन्दिर, रंगवाटिका, गोकुल मंदिर है। इसमें से कई मंदिरों को राम जन्मभूमि परिसर में शामिल किया जाएगा। लेकिन कई मंदिर के भूमि के कुछ हिस्सों को ही लिया जा सकता है।
107 एकड़ में शामिल होने वाले संभावित क्षेत्र :- राम जन्मभूमि परिसर के पश्चिम उत्तर की दिशा में दुराही कुआं क्षेत्र में 5 एकड़ की भूमि हैं। दक्षिण की दिशा में गुरुकुल धर्मशाला व यूसुफ आरा मशीन के बीच अन्य स्थान की लेकर 12 एकड़ भूमि को अधिग्रहित किया जा सकता है। वहीं पूर्व क्षेत्र में मुख्य गेट बनाने के साथ दर्शनार्थियों के लिए मुख्य दर्शन मार्ग भी बनाए जाएंगे। जिसके लिए रंग महल मंदिर के पीछे से राम गुलेला मंदिर तक लगभग 20 एकड़ भूमि को एक्वायर किया जाएगा।
विदेशी भक्त भी दे रहे चंदा :- राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में समाप्त हो गया है। और विदेशों में इस अभियान को चलाने में वक्त लगेगा। इसके बावजूद रामलला के दीवाने विदेशी भक्तों मंदिर निर्माण के लिए अपने भारतीय परिचितों के सहारे दान दिया तो कुछ विदेशी श्रद्धालुओं ने अयोध्या में आकर ट्रस्ट को विदेशी मुद्रा में चंदा अर्पित किया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z9nla

Home / Ayodhya / अयोध्या से बड़ी खबर, रामजन्मभूमि परिसर का हुआ विस्तार, ट्रस्ट खुशी से झूमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो