scriptअयोध्या: सज गए दीप, अब बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जानें सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम | Ayodhya Deepotsav know CM Yogi program schecule | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या: सज गए दीप, अब बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जानें सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

– 6000 वालंटियर जलाएंगे 3 लाख 21 हजार दीप
– सीएम योगी के साथ कई विदेशी मेहमान इस आयोजन के बनेंगे गवाह
– दीपों से सजी राम पैड़ी

अयोध्याOct 26, 2019 / 11:52 am

Abhishek Gupta

Ayodhya news

Ayodhya news

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में आयोजित तीसरे दीपोत्सव में एक बार फिर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री तथा अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। इस दौरान पूरी रामनगरी में 5 लाख 51 हजार दीप जलाएंगे जिनमें से रिकॉर्ड 3 लाख 21 हजार दीप राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे। इस मौके पर 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने इस बड़ी योजना का किया शुभारंभ, जिन परिवार के हुए दो से ज्यादा बच्चे उन्हें नहीं मिलेगा लाभ

बनेगा विश्व रिकार्ड-

शनिवार शाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक सभी घाटों और संपूर्ण अयोध्या में पांच लाख 51 हजार दीपों का प्रज्वलन होगा। इस दौरान कई विदेशी मेहमान भी इस महोत्सव के गवाह बनेंगे। इस बार होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर राम की पैड़ी के घाटों को बेहद वृहद रूप दिया गया है। राम की पैड़ी के 15 घाटों पर तीन लाख 21 हजार दीपों को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 6000 से अधिक वालंटियरो द्वारा सजाया जा रहा है। एक बार फिर इसी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की मेहनत से विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पूर्व में भी इन छात्र-छात्राओं द्वारा 3,01,152 दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। लेकिन इस बार वे 3,21,000 दीप जलाकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। गुरुवार से ही राम की पैड़ी पर दीप सजाने शुरू हो गए थे और शुक्रवार शाम तक यह काम पूरा हो गया।
ये भी पढ़ें- उपचुनाव में सपा की जीत से मुलायम सिंह यादव खुश, अखिलेश यादव को दी बधाई

केवल राम के पैड़ी पर दिपों की गिनती से बनेगा

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया कि आयोजन समिति की बैठक के दौरान राम की पैड़ी पर 3 लाख 21 हजार दीप जलाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके अतिरिक्त इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या के 14 अन्य मुख्य मंदिरों का भी चयन किया गया है, जहां पर बड़ी संख्या में दिए जलाए जाएंगे। कुल मिलाकर सभी दीपों की संख्या 5 लाख 51 हजार होगी। वहीं अयोध्या में स्कूलों, संस्थानों व राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जलाने वाले दीपों की संख्या भी अच्छी होगी। कुलपति ने स्पष्ट किया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपों की जो 3 लाख 21 हजार संख्या निर्धारित की गई वह एक ही है स्थान पर होने चाहिए। मतलब राम की पैडी़ पर जितने दिपा जलाए जाएंगी उनकी गिनती कर ही विश्व रिकॉर्ड स्थापिक किया जाएगा।
अयोध्या दिपोत्सव: बनेगा विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी के जानें जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
यह है मिनट टू मिनट कार्यक्रम-

– सबह 10 से दोपहर 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभा यात्रा निकलेगी।

– 3.45- 4 बजे तक सीएम शोभा यात्रा का अवलोकन करेंगे। इसके बाद श्री राम-सीता का राम कथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण एवं भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न होगा।
– 4.15-4.40 बजे तक राम कथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन, आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।

– 6 बजे तक परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अतिथियों का संबोधन होगा।

– 7-7.30 बजे तक नया घाट पर सरयू की आरती और पूजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर दीपों का प्रज्वलन कर गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज कराया जाएगा।
– 8 बजे राम की पैड़ी पर राम कथा का प्रदर्शन होगा

– 8.15 बजे सरयू पुल से आतिशबाजी होगी

– 8.30 -10 बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीला का मंचन किया जाएगा।

Hindi News/ Ayodhya / अयोध्या: सज गए दीप, अब बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जानें सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो