scriptअयोध्या में प्रसाद पर रोक हटी, रामलला भक्तों को मिल रहा विशेष अद्भुत प्रसाद | Ayodhya Ram Lalla Bhakt getting special Prasad Trust special plan | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में प्रसाद पर रोक हटी, रामलला भक्तों को मिल रहा विशेष अद्भुत प्रसाद

– अयोध्या में रामलला भक्तों को मिल रहा विशेष अद्भुत प्रसाद- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का स्पेशल प्लान

अयोध्याAug 03, 2021 / 02:18 pm

Sanjay Kumar Srivastava

अयोध्या में प्रसाद पर रोक हटी, रामलला भक्तों को मिल रहा विशेष अद्भुत प्रसाद

अयोध्या में प्रसाद पर रोक हटी, रामलला भक्तों को मिल रहा विशेष अद्भुत प्रसाद

अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में रामलला दर्शन के बाद अब भक्तों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रसाद वितरित कर रहा है। कोरोना संकट को देखते हुए इस प्रसाद को एक विशेष किस्म के पैकेट में रखा गया है। रामलला को भोग लगाने के बाद इस अद्भुत प्रसाद को राम भक्तों, श्रद्धालुओं दिया जाता है।
अयोध्या में झूलनोत्सव : सावन में मन्दिरों में झूले पर विराजमान हुए श्रीरामलला

रामलला मंदिर मुख्य पुजारी ने कहा, धन्यवाद :- रामलला मंदिर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं कि अयोध्या के अन्य मंदिरों में अभी इस तरीके से प्रसाद बांटने की कोई व्यवस्था नहीं है। पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कोरोना संक्रमण प्रसार से बचाने के लिए एक विशेष तरीके के पैकेट में इलायची दाने का प्रसाद बांटा जा रहा है। श्रद्धालुओं को दर्शन उपरांत पुजारी प्रसाद वितरित करते हैं। प्रसाद ग्रहण कर रामभक्त आस्था से आह्लादित हो जाते हैं। व्यवस्था बहुत अच्छी है और वह ट्रस्ट को इसके लिए धन्यवाद।
मार्च में लगा था बैन :- वैसे 26 मार्च 2021 से रामलला के प्रसाद वितरण और चरणामृत पर रोक लगी हुई थी। रामलला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। उस वक्त ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने यह वादा किया था कि, शीघ्र ही पैकेट में प्रसाद देने की व्यवस्था की जा रही है।

Home / Ayodhya / अयोध्या में प्रसाद पर रोक हटी, रामलला भक्तों को मिल रहा विशेष अद्भुत प्रसाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो