scriptबड़ी खबर : सही निकली आशंका,अयोध्या की सरयू नदी में मौजूद हैं मगरमच्छ,श्रद्धालुओं की जान को ख़तरा | Big Crocodiles have been found in Saryu river Lakshamn Ghat Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

बड़ी खबर : सही निकली आशंका,अयोध्या की सरयू नदी में मौजूद हैं मगरमच्छ,श्रद्धालुओं की जान को ख़तरा

सरयू घाट के किनारे पुलिस बल की हुई तैनाती,वन विभाग की टीम कर रही है मगरमच्छों की तलाश

अयोध्याJun 03, 2019 / 03:14 pm

अनूप कुमार

Big Crocodiles have been found in Saryu river Lakshamn Ghat Ayodhya

बड़ी खबर : सही निकली आशंका,अयोध्या की सरयू नदी में मौजूद हैं मगरमच्छ,श्रद्धालुओं की जान को ख़तरा


अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या की सरयू नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया है।सरयू नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि 10 से 12 मगरमच्छ सफेद रंग के जिनकी लंबाई 10 से 12 सीट है | ये मगरमच्छ सरयू नदी में लक्ष्मण घाट से नया घाट के बीच तैरते नजर आए हैं जिनकी तस्वीरें भी रिकार्ड हो गयी हैं | जिसके बाद जिला प्रशासन ने सरयू में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सचेत कर दिया है कि वह ज्यादा गहरे पानी में ना जाएं और किनारे स्नान कर बाहर निकल आएं। स्नान घाटों पर जिला प्रशासन ने पुलिस बल भी लगा दिया है ताकि किसी भी अनहोनी की आशंका पर त्वरित कार्रवाई हो सके।
ये भी पढ़ें –नदी में स्नान करने वाले स्नानार्थियों को किया गया सचेत वन विभाग कर रहा है जांच

सरयू घाट के किनारे पुलिस बल की हुई तैनाती,वन विभाग की टीम कर रही है मगरमच्छों की तलाश

राम नगरी की पावन सलिला सरयू नदी में अचानक मगरमच्छों की मौजूदगी ने श्रद्धालु के साथ-साथ जिला प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है। देश-विदेश से राम नगरी अयोध्या में लाखों श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आते हैं जिसमें वे सरयू स्नान भी करते हैं ,ऐसे में नदी में इन खतरनाक जीवों की मौजूदगी से श्रद्धालु इनके ग्रास भी बन सकते हैं। स्नान करते समय किसी भी समय मगरमच्छ श्रद्धालुओं को पकड़कर अपना शिकार बना सकते हैं। मगरमच्छ देखे जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में वन विभाग को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने भी मगरमच्छों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन ज्यादा पानी होने के कारण मगरमच्छों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। एहतियातन स्नान घाटों पर पुलिस बल लगा दिया गया है साथ ही पीएसी की जल पुलिस भी स्नान घाटों पर नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण घाट से नया घाट के बीच इन मगरमच्छों को देखा गया है जो बीच में रेत में भी घूमते नजर आए। हालांकि वन विभाग की टीम ने कोशिश तो की पकड़ने की लेकिन सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है की 5 सर्च के दौरान 10 से 12 की संख्या में मगरमच्छ देखे गए हैं जिनकी लम्बाई लगभग 10 से 12 फीट के करीं हैं और इनका रंग सफ़ेद है |

Home / Ayodhya / बड़ी खबर : सही निकली आशंका,अयोध्या की सरयू नदी में मौजूद हैं मगरमच्छ,श्रद्धालुओं की जान को ख़तरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो