ये भी पढ़ें –
सीएम योगी इस वर्ष दीपोत्सव में करायेंगे त्रेता युग की अयोध्या के दर्शन जानिये कितना भव्य होगा आयोजन अयोध्या में दीपोत्सव को इस बार अधिक भव्यता के साथ विस्तार प्रदान किया जायेगा। दीपोत्सव के दौरान नगर के कई सार्वजनिक स्थलों पर दीपदान का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। विभिन्न समाजिक संगठनों के द्वारा इसका आयोजन किया जायेगा। अयोध्या विधायक व जिलाधिकारी के साथ बैठक में व्यापारी व समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसका निर्णय लिया।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बैठक के उपरान्त बताया कि दीपोत्सव का वृहद स्तर पर आयोजन होता है। इसमें अयोध्या की संस्कृति के अनुसार भगवान राम के अयोध्या आगमन को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाया जाता है। विभिन्न समाजिक संगठनों के साथ आम जनता से इससे जुड़े और इसे अपने कार्यक्रम की तरह समझे, इसका प्रयास किया जा रहा है। आम जनता कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचे इसके लिए मार्ग से अवरोध खत्म कर ग्रीन कारीडोर बनाया जायेगा |
ये भी पढ़ें –
इस वर्ष अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में ये ख़ास कार्यक्रम बटोरेंगे सुर्खियाँ अयोध्या में रोटरी क्लब, मारवाडी समाज, सिख समाज जैसे विभिन्न समाजिक संगठनों के साथ इसको लेकर बैठक की गयी। सभी ने इसको अपनाने में हर्ष व्यक्त किया। बैठक में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीपोत्सव के साथ दीपदान के कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को विश्व पयर्टन के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार संकल्पित है। यहां हवाई अड्डे को लेकर काम शुरु हो गया है। भगवान राम की विश्व की सबसे उंची मूर्ति लगने जा रही है। इस बार दीपोत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में व्यापारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी वैन से दीपोत्सव का सीधा प्रसारण व राम के अयोध्या आगमन को लेकर एक विशेष तरह का गीत बजाये जाने का सुझाव दिया।