1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की खबर का बड़ा असर : अयोध्या में गोवंशों की मौत पर सीएम योगी सख्त, 5 अधिकारी निलम्बित डीएम अयोध्या को नोटिस

भूख और बीमारी से बड़ी संख्या में अयोध्या की सरकारी गौशालाओं में गोवंशों ने तोड़ा था दम,वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सीएम योगी ने ली अधिकारियों की क्लास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 14 Jul 2019, 11:49 PM IST

ayodhya

अयोध्या में गोवंशों की मौत पर सीएम योगी सख्त, 5 अधिकारी निलम्बित डीएम अयोध्या को नोटिस

अयोध्या : जनपद की गौशालाओं में हो रही गौवंशों की मौत पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज़ हैं । सीएम ने इस मामले में जिलाधिकारी अयोध्या व पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए गौशाला संबंधित चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है । बताते चलें कि इस मामले को सबसे पहले पत्रिका उत्तर प्रदेश ने प्रकाशित किया था,जिसके बाद इस मामले के अलावा प्रदेश में सरकारी गौशालाओं में गोवंशों की मौत पर सीएम बेहद नाराज दिखे और उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबंधित अधिकारियों की क्लास लेते हुए बड़ी कार्यवाही की है ।

अयोध्या के बेसिंग गौशाला व मिल्कीपुर गौशाला में दर्जनों गौवंशों की मौत को लेकर सीएम योगी ने ये पूरी कार्यवाही की है । दरसल योगी सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी गौशालाओं में गोवंशों को रखने के लिए उचित प्रबंध नहीं किया गया था । जिसके कारण गोवंशों को अपनी जान गंवानी पड़ी। नगर निगम अयोध्या के बेसिंग पुर गौशाला व मिल्कीपुर गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंशों को अयोध्या जनपद से पकड़ कर रखा जा रहा है । वही गौशाला में आए दिन व्यवस्था की कमी के चलते गोवंश की मौत हो रही है । गौशाला में जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए कोई व्यवस्था नही की गई है । साथ ही गौवंशओं को सूखा भूसा खिलाये जाने का आरोप भी है । इस मामले पर प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बीडीओ मिल्कीपुर, सीबीओ मिल्कीपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी पलिया माफी मिल्कीपुर, प्रभारी कांजी हाउस नगर निगम अयोध्या उपेंद्र कुमार व डॉ विजेंद्र कुमार को निलंबित करने के साथ अयोध्या के जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंश की मृत्यु पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।