scriptExclusive : फैजाबाद संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन ने घोषित किया ये प्रत्याशी | Faizabad Lok Sabha was declared as Anand sen Samajwadi Party candidate | Patrika News
अयोध्या

Exclusive : फैजाबाद संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन ने घोषित किया ये प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी के आफिसियल ट्वीटर अकाउंट पर tweet कर दी गयी जानकारी

अयोध्याMar 26, 2019 / 06:21 pm

अनूप कुमार

Faizabad Lok Sabha was declared as Anand sen Samajwadi Party candidate

Exclusive : फैजाबाद संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन ने घोषित किया ये प्रत्याशी

अनूप कुमार

अयोध्या : फैजाबाद संसदीय सीट से सपा बसपा गठबंधन से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है | जिसमें लोकसभा संसदीय निर्वाचन सीट संख्या 54 फैजाबाद के लिए सपा बसपा गठबंधन की ओर से पूर्व विधायक आनंद सेन यादव को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है | हालांकि इससे जुड़ी अभी कोई प्रेस नोट या सपा प्रवक्ता ने सामने आकर इसकी घोषणा नहीं की है | लेकिन समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर यह ट्वीट कर दिया गया है |
समाजवादी पार्टी के आफिसियल ट्वीटर अकाउंट पर tweet कर दी गयी जानकारी

ट्वीटर एकाउंट के जरिये एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र यादव ,पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से हेमराज वर्मा और फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से आनंद सेन यादव को सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी बताया गया है | बताते चलें कि फैजाबाद संसदीय सीट पर लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अयोध्या से पूर्व सपा विधायक तेज नारायण पांडे पवन और पूर्व विधायक आनंद सेन यादव का नाम चर्चा में था | इसलिए समाजवादी पार्टी के अधिकृत ट्विटर अकाउंट का यह ट्वीट सही माना जा सकता है |

Home / Ayodhya / Exclusive : फैजाबाद संसदीय सीट पर सपा बसपा गठबंधन ने घोषित किया ये प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो