scriptदेशभर में गुरुकुल पद्धति लागू करने का अभियान छेड़ेगी भारतीय शिक्षक मंडल | Indian Teachers Board will implement Gurukul system across the country | Patrika News
अयोध्या

देशभर में गुरुकुल पद्धति लागू करने का अभियान छेड़ेगी भारतीय शिक्षक मंडल

-भारतीय शिक्षक मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने कुलपति प्रोफ़ेसर मनोज दीक्षित
-रामनवमी पर भारतीय शिक्षण मंडल मनाएगी स्वर्ण जयंती उत्सव
-महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व सरसंघचालक मोहन भागवत स्वर्ण जयंती उत्सव में होंगे शामिल

अयोध्याJan 22, 2020 / 07:10 pm

Satya Prakash

देशभर में गुरुकुल पद्धति लागू करने का अभियान छेड़ेगी भारतीय शिक्षक मंडल

देशभर में गुरुकुल पद्धति लागू करने का अभियान छेड़ेगी भारतीय शिक्षक मंडल

अयोध्या : राम नवमी पर भारतीय शिक्षक मंडल गुरुकुल पद्धति की स्वर्ण जयंती मनाएगी। जिसमे देश के प्रत्येक जिले के प्रतिनिधि शामिल होंगे जिसके लिए शिक्षक मंडल देशभर में 5 लाख नए सदस्यों को बनाने का लक्ष्य लिया है। स्वर्ण जयंती के पूर्व गुरुकुल पद्धति देश के विभिन्न क्षेत्रों में लागू करने जा रही है। स्वर्ण जयंती के उपलक्ष पर नागपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत भी शिरकत करेंगे।
गुरुकुल पद्धतिupo को देशभर में स्थापित किए जाने को लेकर भारतीय शिक्षक मंडल पूरे देश भर के जिलों को जोड़ने के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया इसके साथ ही शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी के रूप में भारतीय शिक्षक मंडल के अवध प्रांत मंत्री दिलीप को स्थान मिला। जबकि डॉ उमाशंकर पचौरी राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में सागर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राघवेंद्र तिवारी को मनोनीत किया गया।
स्वर्ण जयंती उत्सव की जानकारी देते हुए भारतीय शिक्षक मंडल के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष वाह डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया कि पूर्व मंडल से स्वर्ण जयंती विक्रम संवत 2075 की रामनवमी से प्रारंभ कर दो वर्ष विक्रम संवत 2077 की रामनवमी को पूर्ण होने जा रहा है यह उत्सव मनाने के साथ संकल्प समारोह का आयोजन चैत्र शुक्ल नवमी से एकादशी को 2 अप्रैल से 4 अप्रैल के बीच नागपुर में किया जाएगा वही बताया कि भारत केंद्रीय शिक्षा व्यवस्था की पुनर्स्थापना के समग्र परिवर्तन हेतु उक्त आयोजन हो रहा है जिसमें देशभर के सचिव आचार्य कुलगुरु सामाजिक एवं राजनीतिक विद्वत जन 1500 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत करेंगे तो वही इस कार्यक्रम का समापन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे इस कार्यक्रम में 2 वर्ष के संपूर्ण देश में हुए कार्यक्रमों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो