पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
अयोध्या. राम मंदिर (Ram Mandir) का विवाद तो सुलझ गया, लेकिन अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmbhumi Teerth Kshetra Tust) को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास (Dharmdas) ने ट्रस्ट के गठन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने भगवान को ट्रस्ट में शामिल न करने व पहले के चढ़ावे समेत कई सवालों को लेकर गृह मंत्रालय (Home Ministry) को नोटिस भेजा है व जल्द ही कोई ठोस कदमन उठाने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दाखिल करने की बात कही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में स्थान न मिलने के कारण काफी दिनों से नाराज चल रहे महंत धर्मदास ने पत्रिका टीम से खास बातचीत में बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा यह ट्रस्ट अवैध रूप से बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट व साधु समाज की भी मंशा के अनुरूप यह ट्रस्ट नहीं है।