पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. अयोध्या (Ayodhya) में होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों से आए दीप जलेंगे। इस बार दीपोत्सव में पिछले वर्ष के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। ऐसे में केवल यूपी ही नहीं अन्य राज्यों से आए दीपक भी अयोध्या को प्रज्वल्लित करेंगे। दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए जलने वाले करीब 5.5 लाख दीयों में से एक लाख दीए कान्हा गौशाला (Goshala) के गोबर के भी होंगे। इनकी खासियत यह है कि यह गोबर, गोंद और मिट्टी से बने इको फ्रेंडली दीये होंगे। राम की पैड़ी सहित पूरी अयोध्या में यह दीपक जगमग होंगे। यहीं नहीं पहली बार लोग घर बैठे वर्चुअल तरीके से भी अयोध्या में दीपक जला सकेंगे।