अयोध्या में सरयू का जल स्तर खतरे के निशान को किया पार राम नगरी अयोध्या सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए संकट बढ़ गया है सरयू नदी उफान पर है वर्तमान में सरयू नदी का जलस्तर 92.800 हैं जो कि खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसके कारण कटान का खतरा भी बढ़ गया है। वही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग किसी ऊंचे स्थान पर आशियाना बनाये जाने के लिए ठिकाना ढूंढ रहे हैं। तो वहीं किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ा हो सकता है, केंद्रीय जल आयोग अयोध्या द्वारा जिला प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अलर्ट जारी किया है।