scriptअखिलेश के बाद शिवपाल भी जुटे ‘प्लान बीजेपी’ में, 2022 चुनाव के लिए इस पार्टी से गठबंधन के दिए संकेत | shivpal singh yadav on allaince with samajwadi party and 2022 election | Patrika News
अयोध्या

अखिलेश के बाद शिवपाल भी जुटे ‘प्लान बीजेपी’ में, 2022 चुनाव के लिए इस पार्टी से गठबंधन के दिए संकेत

– प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने 2022 चुनाव पर दिया बयान
– शिवपाल ने कहा उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
 

अयोध्याFeb 14, 2020 / 11:54 am

Karishma Lalwani

अखिलेश के बाद शिवपाल भी जुटे 'प्लान बीजेपी' में, 2022 चुनाव के लिए इस पार्टी से गठबंधन के दिए संकेत

अखिलेश के बाद शिवपाल भी जुटे ‘प्लान बीजेपी’ में, 2022 चुनाव के लिए इस पार्टी से गठबंधन के दिए संकेत

अयोध्या. 2022 में होने वाले चुनाव में अभी दो साल बाकी हैं लेकिन विपक्षी दलों ने यूपी में भाजपा की सरकार को गिराने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) ने भी 2022 की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सपा के साथ आने के संकेत दिए हैं।
गुरुवार को गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने राम नगरी में संतो से मुलाकात और राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर वार्तालाप की। इस दौरान उन्होंने 2022 के चुनाव और सीएए व एनआरसी पर खुलकर अपनी बात रखी। शिवपाल ने दावा किया कि 2022 में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अगर मौका और सम्मान मिलता है, तो भाजपा को हराने के लिए वह सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी उनकी प्राथमिकता में है।
देश की एकता को तोड़ने वाला कानून है एनआरसी

सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) को शिवपाल ने देश को तोड़ने वाला कानून बताया है। उन्होंने कहा कि प्रसपा के लोग सीएए और एनआरसी के विरोध में हैं। ऐसा कानून नहीं बनना चाहिए था। यह देश की अखंडता के खिलाफ है।

Home / Ayodhya / अखिलेश के बाद शिवपाल भी जुटे ‘प्लान बीजेपी’ में, 2022 चुनाव के लिए इस पार्टी से गठबंधन के दिए संकेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो