24 जिलों में हो रहा है मतदान, आज पहले चरण का हो रहा है मतदान
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में आज 24 जिलों में मतदान हो रहा है। निकाय चुनाव के पहले चरण में कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस , कासगंज, आगरा, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र जिले मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।