scriptराममय अयोध्या नगरी! राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी, 5वें दिन हुई वास्तु पूजा | Vastu puja took place on fifth day of Pran Pratistha ritual in Shri Ram temple | Patrika News
अयोध्या

राममय अयोध्या नगरी! राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी, 5वें दिन हुई वास्तु पूजा

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 5वां दिन था। इस दिन वास्तु पूजा हुई। आज का दिन इस विधि-विधान के लिए काफी खास रहा है।

अयोध्याJan 20, 2024 / 08:30 pm

Anand Shukla

ram_lala_pranpratishtha.jpg
श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शनिवार को पांचवें दिन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक चला। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी को दोपहर बाद सरयू नदी से प्रारम्भ हुआ था, जिसके बाद 17 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति का मंदिर परिसर में आगमन हुआ था।
प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में श्रीरामलला के विग्रह के अधिवास के साथ शनिवार को मुख्यतः वास्तु पूजा हुई। इस पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से अनिल मिश्र सपरिवार और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक एवं अन्य लोगों ने पूजा की।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामलला की मुख्य प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान है और विविध अधिवास में है। शनिवार को श्रीरामलला के विग्रह को पहले शर्करा अधिवास और फलाधिवास में रखा गया। इसके बाद 81 कलशों में एकत्रित विविध औषधियुक्त जल से स्नान कराया गया। फिर, विग्रह को पुष्पाधिवास में रखकर अधिवास प्रक्रिया पूरी हुई।
रविवार को भी विग्रह के अधिवास की प्रक्रिया जारी रहेगी। श्रीरामलला का पुराना विग्रह अभी पूर्ववत् विद्यमान है। उचित समय पर उसे पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ मंदिर में विराजमान किया जाएगा।

Hindi News/ Ayodhya / राममय अयोध्या नगरी! राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी, 5वें दिन हुई वास्तु पूजा

ट्रेंडिंग वीडियो