रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को एक और बड़ी सौगात योगी सरकार देने जा रही है। सरकार अब सरयू आरती स्थल पर वाटर स्क्रीनिंग एंड साउंड सिस्टम लगाने जा रही है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरयू आरती स्थल पर जगह का अभाव होने के कारण श्रद्धालुओं को बड़ी समस्या होती थी। अधिकतर श्रद्धालु सरयू आरती में शामिल नहीं हो पा रहे थे, न ही उसे देख पाते थे। अब वाटर स्क्रीनिंग के जरिए श्रद्धालु मां सरयू की आरती का आनंद भी ले सकेंगे और साउंड सिस्टम के जरिए नई तकनीकी के साथ राम की नगरी की गरिमा को भी सुशोभित होता देखेंगे।