Iqbal Ansari supports Kareena Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के दीपावली लुक को लेकर इन दिनों विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल, करीना कपूर ने दीपावली पर कुरान की आयत 'आयतुल कुर्सी' लिखा हुआ एक पुराना शाही पेंडेंट पहना था। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है। अब इस पूरे विवाद में बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने खुलकर करीना कपूर का समर्थन किया है। उन्होंने साफ कहा है कि, अगर करीना कपूर ने आयतुल कुर्सी लिखा हुआ पेंडेंट पहना है तो इसमें कोई बुराई या हर्ज नहीं है।