scriptमिशन 2022ः बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बना बीजेपी को मात देगी आप? | Aap strategy for Mission UP Election 2022 Unemployment and Corruption | Patrika News
आजमगढ़

मिशन 2022ः बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बना बीजेपी को मात देगी आप?

आम आदमी पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में दिख रही है। इसके लिए पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ ही चुनाव तैयारियां शुरू कर दी है। वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को मुद्दा बनाएगी।

आजमगढ़Jun 23, 2021 / 08:40 am

रफतउद्दीन फरीद

गोविंद दुबे का स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष

गोविंद दुबे का स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी दिल्ली माडल के साथ ही बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर यूपी की सत्ता हासिल करने की कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। खास बात है कि यह दल भी बीजेपी की राह पर चलता दिख रहा है। हाल में पार्टी में शामिल हुए लोगों को विशेष तरजीह दी जा रही है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी का अभी पूर्वांचल में कोेई जनाधार नहीं है। पूर्व में पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है लेकिन पार्टी का कोई प्रत्याशी अपनी जामनत नहीं बचा पाया है। अब पार्टी की नजर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इस चुनाव में पार्टी दमदार प्रदर्शन करना चाहती है। इसी के तहत संगठन गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। पार्टी ने हाल ही में शामिल हुए गोविंद दुबे को नगर अध्यक्ष बनाकर शहर की जिम्मेदारी सौंप दी है।

इसे भी पढ़े-

मिशन-2022ः सेवा कार्य के जरिए जनता के दिल में उतर सत्ता की सीढ़ी तैयार करेंगे भाजपाई

गोविंद दुबे ने कहा कि नगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूत करके नगर पालिका द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को रोका जाएगा। आम आदमी की समस्याओं का मजबूती से समाधान कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आजमगढ़ की वर्तमान सभी विधानसभा इकाइयों व ब्लॉक इकाइयों सहित आरटीआई प्रकोष्ठ को छोड़कर अन्य सभी प्रकोष्ठों को जिला कार्यकारिणी की संस्तुति पर भंग कर दिया गया है। नई विधानसभा कमेटी, ब्लॉक कमेटी, प्रकोष्ठ व सेक्टर अध्यक्ष अगले 1 सप्ताह में बनाये जायेगे।

इसे भी पढ़े-

किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, गेहूं खरीद और भुगतान तत्काल करने की मांग

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां तक की भाजपा और संघ के लोग राम मंदिर के निर्माण में भी घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में कोई विपक्ष की भूमिका निभा रहा है तो आम आदमी पार्टी है। आने वाला दिन आम आदमी पार्टी का है इसलिए आप सभी लोग अभी से अपने अपने क्षेत्र में लग जाएं। उन्होंने विभिन्न दलों के अच्छे लोगों का आह्वान किया कि वह आकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें और जनता की लड़ाई में आम आदमी पार्टी का साथ दें।

इसे भी पढ़े-

अब आठ हजार किसानों की सिंचाई समस्या दूर करेगी सरकार, ऐसे उठाए योजना का लाभ

इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन दे सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनाव में जिस तरह से आम आदमी पार्टी में आस्था व्यक्त की है उससे लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाने जा रही है। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उमेश सिंह, जिला महासचिव इसरार अहमद, रामरूप यादव, उमेश सिंह, डा. विजय यादव, जय प्रकाश सिंह, गौरव यादव, उमेश यादव, हरेंद्र यादव, सत्यनारायण मौर्य, अश्वनी राव, अभिषेक पांडे, रामाशीष, सूबेदार सिंह, आदर्श कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / मिशन 2022ः बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बना बीजेपी को मात देगी आप?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो