scriptभाजपा ने निकाला गठबंधन का तोड़, सपा-बसपा और कांग्रेस को इस तरह देगी जवाब | BJP strategy against sp bsp congress alliance for 2019 election | Patrika News
आजमगढ़

भाजपा ने निकाला गठबंधन का तोड़, सपा-बसपा और कांग्रेस को इस तरह देगी जवाब

पार्टी 18 अप्रैल से 5 मई तक चलाएगी विशेष अभियान, गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं को पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

आजमगढ़Apr 16, 2018 / 01:32 pm

Sunil Yadav

भाजपा ने निकाला गठबंधन का तोड़, सपा-बसपा और कांग्रेस को इस तरह देगी जवाब

भाजपा ने निकाला गठबंधन का तोड़, सपा-बसपा और कांग्रेस को इस तरह देगी जवाब

आजमगढ़. वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में करारी के बाद अस्तित्व के संकट के जूझ रही सपा और बसपा ने गठबंधन के जरिये भले ही भाजपा को घेरने को प्लान बनाया हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने भी इस गठबंधन की काट खोज ली है। अंबेडकर जंयती पर बसपा के नेताओं को पार्टी में शामिल कर बसपा को बड़ी चोट पहुंचाने वाली भाजपा ने अब गठबंधन को मात देने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतारने का फैसला किया है। इसके तहत पार्टी 18 अप्रैल से 5 मई तक विशेष अभियान चलाने जा रही है।
यह भी पढ़ें
सपा छोड़कर आए यशवंत सिंह का BJP ने चुकाया कर्ज, दिया MLC का टिकट, राजा भइया के हैं
करीबी

इस अभियान के तहत बीजेपी 18 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत पर्व मानाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता न केवल स्वच्छता अभियान चलाएंगे बल्कि जिन घरों में शौचालय नहीं है वहां शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच मुक्त करेंगे। इसके बाद पार्टी 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत करेगी। इसके तहत मुफ्त गैस सिलेंडर का वितरण और लाभार्थियों का सम्मेलन किया जाएगा। 24 अप्रेल को पंचायती राज दिवस सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। इसमेंं लोगों को प्रधानमंत्री को उद्बोधन सीधे सुनने का अवसर प्राप्त होगा। 28 अप्रैल को पार्टी गांव-गांव ग्राम शक्ति अभियान चलेगा। इसमें आवास, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें
जानिये कौन हैं यशवंत सिंह जिनको MLC बनाने के लिये BJP ने सबको दरकिनार कर दिया


इसी तरह 30 मई को आयुष्मान भारत अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। 02 मई को प्रत्येक विकासखंड में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित कर किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। 05 मई को स्वयं सहायता समूह व कौशल उन्नयन मेला आयोजित कर विशेष रूप से महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सीधे संबोधित करेंगे।

Home / Azamgarh / भाजपा ने निकाला गठबंधन का तोड़, सपा-बसपा और कांग्रेस को इस तरह देगी जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो