scriptअखिलेश के संसदीय क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा कांग्रेस का ग्राफ, कई युवा नेताओं ने थामा पार्टी का दामन | Congress Graph Increased in Azamgarh The Samajwadi Party Stronghold | Patrika News
आजमगढ़

अखिलेश के संसदीय क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा कांग्रेस का ग्राफ, कई युवा नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। भाजपा नेताओं के बाद अब प्रयागराज के छात्रनेता आदित्य सिंह हंटर सहित कई लोगों कांग्रेस का दामन थामा।

आजमगढ़Jul 29, 2021 / 09:51 am

रफतउद्दीन फरीद

छात्र नेताओं का सदस्यता दिलाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष

छात्र नेताओं का सदस्यता दिलाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पिछले तीन दशक में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस की ताकत अब लगाताार बढ़ रही है। इसे कांग्रेस के सरकार के खिलाफ संघर्ष का परिणाम कहें या फिर प्रियंका गांधी के नेतृत्व का असर जो भी हो पार्टी हाल के दिनों में युवाओं को संगठन से जोड़ने में सफल रही है। इससे सर्वाधिक नुकसान भाजपा को होता दिख रहा है। दो दिन पहले कांग्रेस ने बीजेपी के दर्जनभर नेताओं को पार्टी में शामिल किया था और अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता आदित्य सिंह (हंटर), प्रशांत मिश्र, प्रांजल मिश्र, नवनीत, सौरभ, विकास, विनय, गौरव, आदि छात्र नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कुछ ही दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कारण कि आजमगढ़ में हमेशा से सपा और बसपा का प्रभुत्व रहा है। भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में उभर कर सामने आयी थी। पार्टी एक सीट जीतने के साथ ही पहली बार चार सीटों पर रनर रही थी। कांग्रेस का उभार सत्ताधारी दल की मुश्किल बढ़ा सकता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा पिछले 32 सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति धर्म के आधार पर चल रही थी। जिससे उत्तर प्रदेश का बहुत नुकसान हुआ। सरकार की गलत नीतियों से आज देश का किसान, नौजवान, मजदूर, छात्र पूरी तरह हताश और निराश हैं। प्रदेश की जनता अब जाति धर्म की राजनीति से हटकर कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।

कांग्रेस सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। हम विकास के और जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। हमारे पास मजबूत संघर्षशील और उत्साहित युवाओं की बड़ी टीम है। कांग्रेस की नीतियों और संघर्षों को देखते हुए सभी जातियो धर्मों के तमाम युवा लगातार कांग्रेस जुड़ रहे हैं। ऐसे में हमें युवाओं को तेजी से संगठन के साथ जोड़ने की आवश्यकता है।

सभी महासचिव एवं सचिव अपने अपने प्रभार क्षेत्रों में ब्लाक अध्यक्षों के साथ सप्ताह में कम से कम पाँच दिन गांव गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये काम करें और युवाओं को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बता कर उन्हे कांग्रेस से जोड़ने का काम करें। हम अपनी सशक्त टीम के साथ जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर मिशन 2022 के लिये पूरी तरह तैयार हैं।

इस दौरान अद्या प्रसाद सिंह, बेलाल अहमद, तेज बहादुर यादव, अरविंद पांडेय, मनोज सिंह पूर्णमासी प्रजापति, राजाराम यादव, हरिश्चंद्र यादव (जिला पंचायत सदस्य) श्यामदेव यादव, मुन्नू यादव, जावेद मंदे जगदंबिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी, अजीत राय, रमेश राजभर, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, संतोष कुमार सिंह, राना खातून, देव मुनि राजभर, मुन्नू मौर्य, जगदीश त्रिपाठी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद फैयाज, नदीम अहमद, जीशान अहमद, इश्तियाक अहमद, सत्य प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, रविशंकर पांडेय, अंशुमाली राय, स्वदेश गुप्ता, अजीज इमाम, अरविंद जैसवार आदि मौजूद रहे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो