
Radhika Kheda Press Conference: राधिका खेड़ा मामले में छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब राधिका ने दिल्ली जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मीडिया से चर्चा के दौरान राधिका बोलीं - जब में छत्तीसगढ़ गई, तब मुहे लगातार अपमानित किया जा रहा था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही थी, इस दौरान सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब ऑफर किया। जब हम कोरबा में थे, मुझे लगातार रात को फोन करके कहते थे - आपको कौनसी शराब चाहिए हम आपको शराब पहुंचाने का काम करेंगे। शराब के नशे में सुशिल आनंद शुक्ला और उनके 5 - 6 कार्यकर्ता मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। मैंने ये बात छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक के नेताओं को सबको बताई थी।
मैं कांग्रेस के हिन्दू विरोधी विचारधारा को समर्थन नहीं करती इसलिए पार्टी के लोगन ने मेरे साथ ऐसा सुलूक किया। हद पार तब हुआ जब 30 अप्रैल को शाम को 6 बजे सुशील आनंद शुक्ला से बात करने गई तो उन्होंने मुझसे बदत्तमीजी करनी शुरू कर दी मुझे गंदी-गंदी गालियां दी और ऐसी गलियां जैसी मैंने कभी सोची भी नहीं थी। इसके बाद मैं छिलाई बहुत चिल्लाई और मैंने चिल्ला के ये भी कहा की नीचे से मंत्री महामंत्री को बुलाकर लाओ।
इसके बाद मैनें वीडियो बनाया तब सुशील आनंद शुक्ला ने दो लोगों को इशारा किया। वो दोनों पहले से कमरे के अंदर बैठे हुए थे। इशारे में बाद उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरा अंदर से बंद कर दिया और मुझे अंदर गंदी-गंदी गालियां दी गई। मैं चीखती चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने बाहर से दरवाजा नहीं खोला। मैं वहां से बहुत मुश्किल से भागकर कांग्रेस भवन में बैठे महामंत्री के पास गई उनको सब बताया पर किसी ने भी सुशील आनंद शुक्ला से नहीं पूछा की क्या हुआ… और वहा तमाशा बन गया।
30 अप्रैल को राधिका खेड़ा ने ट्वीट किया कि - कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि इस बारे में खुलासा करेंगी। उनके ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह बात किसके लिए लिखी है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस दौरान राधिका खेड़ा का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो रो रही हैं।
इसके बाद राधिका खेड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिसमें वह फूट-फूटकर रो रहीं थी और कह रहीं थीं कि - मैं कांग्रेस सी इस्तीफा दे दूंगी। वायरल हो रहे वीडियो में राधिका खेड़ा की आवाज आ रही है, जिसमें वो फोन पर किसी से बात करते हुए बोल रही हैं, सर ऐसा नहीं है। मैं पार्टी छोड़ के जा रही हूं। आज जो मेरे साथ बदतमीजी हुई है। अपने 40 साल के लाइफ में ऐसा नहीं हुआ है। सर मेरी इनसल्ट हुई। मेरे ऊपर चिल्लाया गया है। उसका वीडियो भी बनाया गया और मुझे गेट आउट होने को बोला गया। वो मेरे ऊपर लगातार चिल्लाता है। मैंने आपको पहले भी बताया था। मैं पार्टी से भी इस्तीफा दे रही हूं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने सिर्फ इतना कहा कि उनका ट्वीट किसके लिए है यह तो वे खुद ही बता पाएंगी।
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा और सुशील आनंद के बीच विवाद होने के बाद राधिका खेड़ा रोते हुए कांग्रेस भवन से निकल गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर माता कौशल्या के मायके में बेटियों के सुरक्षित नहीं होने और पुरुष मानसिकता से ग्रसित लोगों के हावी होने को लेकर ट्वीट किया। अंत में लिखा करूंगी खुलासा।
‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह
एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है
लेकिन,
लड़की हूँ, “लड़ रही हूँ”
“मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है
लोकसभा चुनाव के बीच इस वक्त कांग्रेस पार्टी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पार्टी की प्रवक्ता के साथ पार्टी के ही दिग्गज नेताओं ने गाली-गलौज कर बदसुलूकी की। पुरुष मानसिकता से पीड़ित राधिका खेड़ा सुशील आनंद के द्वारा प्रताड़ित होने के बाद न्याय की गुहार लगाती रही पर किसी ने एक नहीं सुनी। बदसुलूकी के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देकर राधिका ने कहा – आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूँ व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूँ।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
6 May 2024, 3:54 PM IST
Published on:
6 May 2024, 1:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




