scriptलड़की को घर में अकेली देखकर, पड़ोसी युवकों की नीयत हुई खराब, घर में घुसकर करने लगे रेप तभी… | Girl alone in house neighbours Rape Attempt Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

लड़की को घर में अकेली देखकर, पड़ोसी युवकों की नीयत हुई खराब, घर में घुसकर करने लगे रेप तभी…

आज़मगढ़ के पवई थानाक्षेत्र का मामला।

आजमगढ़Oct 07, 2019 / 07:34 pm

रफतउद्दीन फरीद

Rape

प्रतीकात्मक

आजमगढ़. पवई थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम घर में घुसकर तीन युवकों ने एक किशोरी के साथ दुराचार करने की कोशिश की। परिजनों के आने पर आरोपित भाग गए। पुलिस ने आरोरियों पित युवकों के खिलाफ छेड़खानी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
पवई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी रविवार की देर शाम को घर में अकेली मौजूद थी। उसकी मां व छोटी बहन घटना के पूर्व खेत में गई थीं। पिता रविवार की सुबह लखनऊ में रह रहे अपने पुत्र के यहां गए थे। किशोरी का आरोप है कि देर शाम लगभग गांव के ही निवासी तीन युवक घर में घुस गए। तीनों उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुराचार का प्रयास करने लगे। इस बीच खेत से उसकी मां व बहन भी लौट कर आ गईं।
मां-बहन को देख तीनों जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। मां ने सारी घटना लखनऊ गए अपने पति व बेटे को बताया। खबर पाकर लखनऊ से भाई सोमवार की सुबह ही घर आ गया। भाई ने पवई थाने पर तहरीर दी। पवई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दुराचार के प्रयास से इंकार किया। उनका कहना है कि किशोरी के साथ छेड़खानी हुई है। छेड़खानी की धारा में गांव निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो