scriptदीवानी परिसर में हैंड ग्रेनेड की सूचना से मचा हड़कंप | Hand Granade Roumor in Azamgarh Court | Patrika News
आजमगढ़

दीवानी परिसर में हैंड ग्रेनेड की सूचना से मचा हड़कंप

बम निरोधी दस्ते ने खंगाला दीवानी परिसर तो गेंद के आकार की मिली वस्तु
अफवाह से घंटों रही अफरातफरी की स्थिति

आजमगढ़Oct 17, 2020 / 07:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh news

हैंड ग्रेनेड जैसी दिखने वाली वस्तु की जांच करते अधिकारी

आजमगढ़. दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को पूर्वाह्न हैंड ग्रेनेड की अफवाह पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय बम निरोधी दस्ता व भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बम निरोधी दस्ता ने जांच की तो पता चला कि ग्रेनेड जैसी दिखने वाली वस्तु रबर की गेंद है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि प्रतिदिन दीवानी न्यायालय खुलने से पूर्व बम निरोधी दस्ता व न्यायालय सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी दीवानी परिसर की रूटीन चेकिंग करते हैं। शनिवार को भी रूटीन चेकअप चल रहा था। इसी बीच एक वकील ने न्यायालय की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी को सूचना दी कि वहां हैंड ग्रेनेड के आकार का कुछ पड़ा है।

फिर क्या था थोड़ी ही देर में यह बात पूरे परिसर में फैल गयी। मौकेे पर अफरातफरी सी मच गयी। सूचना उच्चधिकारियों को मिली तो एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, शहर कोतवाल केके गुप्ता बम निरोधी दस्ता व भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

बम निरोधी दस्ता ने हैंड ग्रेनेड जैसी दिखने वाली वस्तु की पहले जांच की। इसके बाद उसे पानी से भरी बाल्टी में डाला। वह पानी में उपर आ गया। इसके बाद जांच करने पर पता चला की वह प्लास्टिक की गेंद जैसी वस्तु थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।

नगर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि रबर वस्तु थी जो हैंड ग्रेनेड की तरह दिख रही थी। लोगों को भ्रम हो गया, जिससे अफवाह फैल गई। जांच में हकीकत सामने आ गई। इसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / दीवानी परिसर में हैंड ग्रेनेड की सूचना से मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो