scriptजानिये कौन हैं यशवंत सिंह जिन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से सुभासपा ने दिया है टिकट | Know about SBSP Candidate Yashwant Singh against Akhilesh yadav | Patrika News
आजमगढ़

जानिये कौन हैं यशवंत सिंह जिन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से सुभासपा ने दिया है टिकट

सुभासपा ने प्रदेश की 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिये हैं।

आजमगढ़Apr 16, 2019 / 02:18 pm

रफतउद्दीन फरीद

Akhilesh Yadav Yashvant Singh

अखिलेश यादव यशवंत सिंह

आजमगढ़. ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी दूर करने के बावजूद सीट के मुद्दे पर बीजेपी उन्हें नहीं मना पायी और आखिरकार उन्होंने अपनी राह भाजपा से अलग कर ही ली। एक दिन पहले गठबंधन तोड़ने का ऐलान करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को सुभासपा की ओर से प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों के लिये कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर दिया गया। 39 सीटों में एक नाम आजमगढ़ लोकसभा सीट का भी है जहां से अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं। अखिलेश के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने यशवंत सिंह उर्फ शिब्ली सिंह को कैंडिडेट बनाया है।
सुभासपा कैंडिडेट लिस्ट
 

यशवंत सिंह आजमगढ़ की लालगंज विधानसभा अन्तर्गत असोनिया गांव के रहने वाले हैं। परास्नातक की पढ़ाई कर चुके यशवंत सिंह इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज चलाते हैं। इन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। उसके बाद ये सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में आ गए। यशवंत सिंह के पिता असोनिया गांव के दो बार प्रधान रहे ओर खुद यशवंत भी दो बार प्रधान रहे। वह राय मोहन से लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। वर्तमान में वह जिला पंचायत सदस्य हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा का बीजेपी से गठबंधन हुआ तो इन्होंने पार्टी छोड़कर एक स्थानीय पार्टी के टिकट पर दीदारगंज सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा और हार गए। बाद में जब सुभासपा योगी सरकार में शामिल हुई तो ये फिर वापस पार्टी में आ गए। वर्तमान में यशवंत सुभासपा के वो आजमगढ़ जिले के प्रभारी भी हैं।
SBSP <a  href=
Candidate List” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/16/subhasapa_4436192-m.jpg”> 

ओम प्रकाश राजभर ने इन सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी

वाराणसी से सिद्धार्थ राजभर

आजमगढ़ से यशवंत सिंह उर्फ शिब्ल सिंह

गाजीपुर से मेजर रामजी राजभर

बांसगांव से सुरेश राम
लालगंज से दिलीप सरोज

जौनपुर से बृजेश कुमार प्रजापति

मछलीशहर से ममता वनवासी

घोसी से महेन्द्र राजभर

सलेमपुर से राजाराम राजभर

बलिया से विनोद तिवारी

चंदौली से बैजनाथ राजभर
भदोही से राहुल बारी

मिर्जापुर से दरोगा बियार

रॉबर्ट्सगंज से कैलाशनाथ कोल

प्रतापगढ़ से विजय सिंह चौहान

फतेहपुर से राजेश यादव

फूलपुर से उपेन्द्र निषाद

इलाहाबाद से शिवकुमार प्रजापति
डुमरियागंज से रामनिवास राजभर

बस्ती से विनोद राजभर

संत कबीर नगर से सतीश कुमार राजभर

महराजगंज से मुरली मनोहर राजभर

गोरखपुर से राधेश्याम सिंह सैंथवार

कुशीनगर से राजू राजभर
देवरिया से अजय सिंह

धौरहरा से राममुंशी अर्कवंशी

सीतापुर से सुनील अर्कवंशी

मोहनलालगंज से विजय गोंड

लखनऊ से राज बब्बर

रायबरेली से अभय पटेल

अमेठी से जितेन्द्र सिंह
सुल्तानपुर से कौशिल्या राजभर

बांदा से अनोखेलाल आरक

बाराबंकी से विश्वनापथ प्रताप निराला

फैजाबाद से रमाकांत कश्यप

अंबेडकर नगर से आरपी सिंह

कैसरगंज से कन्हैया धनगर पाल

श्रावस्ती से वेद प्रकाश राजभर
गोंडा से शीला चौहान

Home / Azamgarh / जानिये कौन हैं यशवंत सिंह जिन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से सुभासपा ने दिया है टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो