scriptभाभी की जमीन पर देवर ने धोखे से किया कब्जा, इंसाफ के लिये भटक रही महिला | llegal land capture by fraud in Up azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

भाभी की जमीन पर देवर ने धोखे से किया कब्जा, इंसाफ के लिये भटक रही महिला

पीड़िता की गुहार नहीं सुन रहे हैं अधिकारी

आजमगढ़Jul 15, 2019 / 05:12 pm

sarveshwari Mishra

Sad Woman

Sad Woman

आजमगढ़. सगे देवर ने वयोवद्ध भाभी को धोख देकर उसकी भूमि पर खुद का फर्जी नाम दर्ज कराकर जमीन हड़प लिया है। 70 वर्षीया विधवा भगवानी देवी पत्नी स्व. शिवपूजन न्याय के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रही है लेकिन उसका दर्द समझने के लिए कोई तैयार नहीं है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरूद्दीनपुर गांव निवासी भगवानी देवी का आरोप है कि गाटा संख्या 970, 693 व 360 आदि पैतृक जमीन में आधे के हिस्सेदार है। वहीं जालसाज देवर जयशंकर पुत्र स्व कन्हई ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी कर जमीन हड़प लिया है। वे साजिशन दस्तावेजों में मृत समान रह गयी है। उसने इस संबंध में एसडीएम से लेकर डीएम तक से शिकायत की लेकिन किसी ने उसका दर्द नहीं सुना। पीड़िता ने अब मृतक संघ से न्याय दिलाने में सहयोग की मांग की है।

आरोप लगाया कि पति के निधन के बाद भूमि उसके नाम पर वरासत होनी चाहिए थी। लेकिन साजिश के तहत उसका और उसके परिवार का नाम न दर्ज कराकर अपना नाम देवर ने दर्ज करा लिया है। इस मामले में मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबिहारी मृतक का कहना है कि लगभग 44 वर्षो से तहसीलों, चकबंदी, परिवार रजिस्टरों, के धोखाधड़ी, घुसखोरी भ्रष्टाचार के विरूद्ध निरंत संघर्ष जारी है। फिर भी शासन-प्रशासन में पदों पर बैठे लोग पद का दुरूपयोग कर गरीबों, अनपढ़, महिलाओं के साथ अन्याय कर रहे है।
BY- Ranvijay Singh

Home / Azamgarh / भाभी की जमीन पर देवर ने धोखे से किया कब्जा, इंसाफ के लिये भटक रही महिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो