आजमगढ़

मार्टिनगंज के ब्लॉक प्रमुख 16 अक्टूबर को लेंगे शपथ, इन मामलों में हैं आरोपित

खुद को सपा एमएलसी बताकर करोड़ों का फ्रॉड सहित कई गंभीर मामलों में आरोपित हैं ठाकुर मनोज सिंह

आजमगढ़Oct 14, 2017 / 09:41 am

sarveshwari Mishra

ठाकुर मनोज सिंह

आजमगढ़. खुद को सपा एमएलसी बताकर करोड़ों का फ्रॉड सहित कई गंभीर मामलों में आरोपित मार्टिनगंज के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के लिए शपथ ग्रहण का एक और मौका है। प्रशासन ने शपथ ग्रहण के लिए 16 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। यह तीसरी बार है, इससे पहले भी दो बार शपथ ग्रहण के लिए तिथि का निर्धारण किया जा चुका है लेकिन ठाकुर मनोज पुलिस के डर से शपथ लेने नहीं पहुंचे। यही वजह है कि इस बार भी संशय बना हुआ है। साथ ही इसकी चर्चा भी जोरदार है।
 

यह भी पढ़ें
निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी सपा, बीजेपी को देगी जवाब: हवलदार

 

बता दें कि ब्लाक प्रमुख सौरभ सिंह के निधन के बाद अगस्त माह में ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव हुआ था। चुनाव में ठाकुर मनोज ने स्व. सौरभ सिंह के भाई गौरव को पराजित कर कुर्सी हासिल की लेकिन शपथ ग्रहण आज तक नहीं कर सके।
 

यह भी पढ़ें
पुलिस महकमें में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 5 इंस्पेक्टर और 8 उपनिरिक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

 

पिछले दिनों प्रशासन ने दो बार शपथ ग्रहण के लिए तिथि का निर्धारण किया लेकिन नान वेलेबुल वारंट के कारण ठाकुर मनोज शपथ ग्रहण करने नहीं पहुंचे। कारण कि उन्हें गिरफ्तारी का डर था।
 

अब प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण के लिए 16 अक्टूबर को अपरान्ह 1 बजे की तिथि की निर्धारित की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र भूषण सिंह ने बताया है कि क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के शपथ) नियमावली 1994 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलायी जानी है। उसी तिथि को क्षेत्र पंचायतों का गठन एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक भी आहूत की जानी है।
 

शपथ ग्रहण के लिए उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज आशाराम यादव को नामित किया है। उन्होने बताया है कि समस्त कार्यक्रम सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पादित होगें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.