scriptनिकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी सपा, भाजपा को देगी जवाब : हवलदार | District Head Havaldar Yadav statemen on Muncipal Election In Azamgarh | Patrika News

निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी सपा, भाजपा को देगी जवाब : हवलदार

locationआजमगढ़Published: Oct 13, 2017 08:10:16 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा-सपा पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों मजबूती से उतरेगी और अपना परचम लहराएगी

Sp Party

सपा पार्टी

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन गुरूवार को सपा कार्यालय में किया गया। इसमें निकाय चुनाव पर जमकर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिका में मजबूती से उतरेगी और अपना परचम लहरायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है और मंहगाई से गरीब आदमी बेहाल है। नोटबंदी के बाद से देश में आर्थिक तबाही का दौर शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया की समाजवादी नीतियों से ही देश का पिछड़ा, गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक विकास कर सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी देश व प्रदेश में समाजवादी नीतियों को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जायेगी। जिस तरह से प्रदेश में विकास कार्य अवरूद्ध है , उससे प्रदेश पीछे जायेगा। इस तरह बेरोजगारी बढ़ रही है, ऐसे सपा कार्यकर्ताओं को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
यह भी पढ़ें
बिचौलियों की होगी छुट्टी, ऑनलाइन धान खरीदेगी सरकार

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद आयोग के चेयरमैन पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की समाजवादी नीतियों और सिद्धान्तों के अनुसार समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ लामबंद हों।
इस अवसर पर विधायक आलमबदी, डा. हरिराम सिंह यादव, रामबुझारत यादव, अशोक, सना परवीन, गुड्डी देवी, हंसराज यादव, वीरेन्द्र यादव, रामदरश, आरपी राय, डा. रामदुलार राजभर, रामकृष्ण यादव, राजेश गिरी, शिशुपाल सिंह, डा. धनराज यादव, रामाश्रय राय, एसके सत्येन, बर्मन यादव, संतलाल विश्वकर्मा, राजाराम सोनकर आदि उपस्थित थे।
इनपुट- आजमगढ़ से रणविजय सिंह की रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो