19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / UP News / भीषण कोहरे का कहर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तीन बसों की भीषण टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

भीषण कोहरे का कहर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तीन बसों की भीषण टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ है। आजमगढ़ के सठियांव क्षेत्र में तीन बसों की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Singh

•

Updated: 19 Nov 2026, 10:27 AM IST

Accident, Pc: Patrika

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना

Azamgarh Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। आजमगढ़ के सठियांव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 252.6 किलोमीटर प्वाइंट पर तीन बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस लखनऊ से बिहार जा रही थी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तीन बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसें क्षतिग्रस्त हो गईं और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जबकि उन्हें हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बसों के मलबे को एक्सप्रेसवे से हटाने का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से पूर्वांचल में मौसम में बदलाव और घना कोहरा छाया हुआ है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर अपडेट हो रही है....