उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर रात करीब 11 बजे हुआ। यहां घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार युवक कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच थी।