19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / ‘मेरा बेटा बहन को स्कूल से लेने जा रहा था’, पिता ने लगाया आरोप, बोले- पीछे से तेज रफ्तार में आई फूल बरसाने वाली JCB ने कुचल दिया

‘मेरा बेटा बहन को स्कूल से लेने जा रहा था’, पिता ने लगाया आरोप, बोले- पीछे से तेज रफ्तार में आई फूल बरसाने वाली JCB ने कुचल दिया

PDA Rath Yatra Student Death: गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान 14 साल के छात्र आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि रोड शो के पीछे तेज रफ्तार से आ रही फूल बरसाने वाली JCB ने बेटे को कुचल दिया। घटना के बाद परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 19 Nov 2026, 10:53 AM IST

UP News

अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान 14 साल के छात्र की मौत हो गई ( Photo IANS)

GorakhpurJCB Roadshow Accident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान एक 14 साल के छात्र की मौत हो गई। छात्र आर्यवर्धन सिंह अपनी बहन को केंद्रीय विद्यालय से लेने जा रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान रोड शो के पीछे तेज रफ्तार से आ रही फूल बरसाने वाली JCB ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे AIIMS गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

बहन को लेने जा रहा था आर्यवर्धन, पीछे से आई JCB

घटना गोरखपुर के कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र की झारखंडी कॉलोनी के पास की है। मृतक की पहचान आर्यवर्धन सिंह के रूप में हुई है। वह भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत का बेटा था और केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का छात्र था। परिवार के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अखिलेश यादव का काफिला इलाके से गुजर रहा था। उस समय आर्यवर्धन अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था। आरोप है कि जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी काफिले के पीछे चल रही फूल बरसाने वाली JCB ने उसे टक्कर मार दी।

पिता बोले- बेटे को मौके पर ही कुचल दिया

आर्यवर्धन के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत ने बताया कि वह मेरा बेटा था। दोपहर करीब 2 बजे जब अखिलेश यादव का काफिला गुजरा, तो मेरा बेटा अपनी बहन को केंद्रीय विद्यालय से लेने जा रहा था। जब वह सड़क पार कर रहा था, तब अखिलेश यादव का काफिला आगे निकल गया था। फूल बरसाने वाली एक JCB बहुत तेज स्पीड से काफिले के पीछे चल रही थी ताकि पीछे से अखिलेश यादव पर फूल बरसाए जा सकें। उसी दौरान मेरा बेटा सड़क पार कर रहा था, तभी JCB ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता का आरोप है कि टक्कर लगने के बाद आर्यवर्धन डिवाइडर से जा टकराया। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। उसे AIIMS गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हादसे के बाद परिवार के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी कॉलोनी के बाहर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव और रथयात्रा की आयोजन समिति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की अपील भी की।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

'बच्चे की मौत पर अखिलेश यादव ने न तो दुख जताया और न ही संवेदना व्यक्त की'

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा के दौरान 13 साल के छात्र आर्यवर्धन सिंह की मौत को लेकर निशाना साधा। राजभर ने आरोप लगाया कि रोड शो में शामिल बुलडोजर और अव्यवस्थाओं के कारण मासूम की जान गई। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

राजभर ने कहा कि आर्यवर्धन की मौत पर अखिलेश यादव ने न तो दुख जताया और न ही संवेदना व्यक्त की, जबकि उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया।