अखिलेश का रोड शो गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। चौरीचौरा में वह रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के पूर्व नेता विनय कुमार सिंह बिन्नू की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल होंगे। इसके अलावा शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के आवास तिवारी हाता पहुंचेंगे।