Police Transffer List Of Gorakhpur Range: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच गोरखपुर पुलिस रेंज में बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा ने 15 नवंबर को गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के कुल 67 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। इनमें गोरखपुर के 21, कुशीनगर के 20, देवरिया के 15 और महराजगंज के 11 निरीक्षक शामिल हैं।