उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भी विकास, सुशासन, निवेश, रोजगार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। गोरखपुर में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे कार्य विकास की नई संभावनाएं खोल रहे हैं।