उन्होंने विपक्ष के एसआईआर वाले बहाने को खारिज करते हुए कहा कि अगर वे मैदान में काम करते और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते तो आज यह स्थिति नहीं होती। मुख्यमंत्री द्वारा बताए गए ‘लॉन्चिंग पैड’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि न सिर्फ रॉकेट खराब है, बल्कि लॉन्चिंग पैड ही दोषपूर्ण है, जो ऐसे नेता पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के नाम पर सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश करने वाले इन लोगों ने गरीबी हटाई नहीं, बल्कि गरीबों को और दूर कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।