4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

BJP railly in gorakhpur: भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा' के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 4 Nov 2026, 2:59 PM IST

Up news, bjp railly

Bjp की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Nitin Naveen And CM Yogi Railly: गोरखपुर में एमपी इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। जनसभा के बाद नेताओं की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर पार्टी के झंडों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से उत्साहपूर्ण नजर आया।

इन नेताओं की रही उपस्थित

जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, सूर्य प्रताप शाही, विजय लक्ष्मी गौतम और दानिश आजाद अंसारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी की। राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल, सांसद रवि किशन और सांसद संगीता यादव समेत अन्य सांसदों एवं विधायकों की उपस्थिति भी रही।

नितिन नवीन ने भोजपुरी में लिया हाल-चाल…रऊवा सब ठीक बानी ना?

नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, राहुल की लांचिंग की बात कर रहे थे। केवल उनको रॉकेट ही नहीं खराब है बल्कि उनका लांचिंग पैड भी खराब है जिसने उनको पैदा किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने माइक संभालते ही भोजपुरी में लोगों का हालचाल पूछा। कहा-रऊवा सब ठीक बानी ना? नितिन नवीन ने कहा कि दिल्ली में हमारी भीड़ का 10 प्रतिशत भी विपक्ष रामलीला मैदान में नहीं जुटा पाया।

वह देश को भरमाने का काम कर रहा। ये लोग कह रहे कि एसआईआर की वजह से चुनाव हार रहे लेकिन ये जमीन पर काम करते, लोगों के साथ मिलकर काम करते तो ये दिन देखने को नहीं मिल रहा।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गोरखनाथ की धरती पर आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। यह क्रांतिकारियों की धरती है। उन्होंने कहा कि चलो, उठो, आगे बढ़ो।

कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल

जनसभा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के समर्थन में नारेबाजी और जोश का माहौल रहा।

पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चले

जनसभा के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा में सांसदों, विधायकों और पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।

संचालन प्रदेश मंत्री दिलीप पटेल ने किया

भाजपा ने इस आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संदेश देने का प्रयास किया। जनसभा और पदयात्रा में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं तक की भागीदारी ने संगठन की सामूहिक ताकत का प्रदर्शन किया। गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को पार्टी के राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री दिलीप पटेल ने किया।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश