3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं…’, बांदा में मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह का जिक्र कर ये क्या बोल गए OP राजभर

OP Rajbhar, Banda Rally: बांदा के बबेरू में जन-अधिकार रैली के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह और धनंजय सिंह का जिक्र करते हुए खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बता दिया। जानिए उन्होंने रैली में और क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 3 Nov 2026, 5:48 PM IST

UP News

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

OP Rajbhar Statement: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने बयान को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सोमवार को बांदा जिले के बबेरू कस्बे में आयोजित एक जन-अधिकार रैली में उन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और अभय सिंह का नाम लेते हुए खुद को देश का सबसे बड़ा गुंडा बता दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने क्या कुछ कहा।

'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नाहीं हौ'

बबेरू में रैली को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने मंच से खुलेआम कहा कि, "यहां चाहे मुख्तार अंसारी हों, बृजेश सिंह हों, धनंजय सिंह हों या अभय सिंह जैसे लोग दरबार करते हैं, उससे बड़ा गुंडा भला के होई। हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नाहीं हौ।" राजभर ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, "सुना है कि बांदा में बहुत बड़ा गुंडा रहता है। लेकिन दुनिया में हमेशा कोई एक व्यक्ति सबसे बड़ा नहीं रहता है। राजभर ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि, अगर कोई उन्हें आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो वह उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत भी रखते है।" उन्होंने लोगों से अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने झंडे और डंडे के साथ केवल अपनी पार्टी के लिए काम करें।

बबेरू की जन अधिकार रैली में हुए शामिल

आपको बता दें कि, ओपी राजभर बांदा जिले के बबेरू कस्बे स्थित नवीन मंडी स्थल पर आयोजित भागीदारी पार्टी की जन-अधिकार रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति और अन्य पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजभर ने मंच से लोगों से भागीदारी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और कहा कि संगठन को पूरे प्रदेश में विस्तार देने का काम तेजी से किया जा रहा है।

वंचित वर्गों के अधिकारों की उठाई बात

राजभर ने रैली में आए लोगों से कहा कि आजादी के बाद से दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की सख्त जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में कई लोगों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखी हैं। मंत्री ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोगों को अपने अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं चल पाता। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं को दूर करने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बांदा

उत्तर प्रदेश