5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

Gorakhpur News: गुरुवार को अपने प्रवास के दूसरे दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 5 Nov 2026, 10:46 AM IST

nitin-naveen

नितिन नवीन गोरखनाथ में पूजा करते हुए (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Nitin Naveen In Gorakhnath Mandir: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सांसद रवि किशन मौजूद रहे।

गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के आवास पर पहुंचे। यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद उनका एनेक्सी भवन पहुंचने का कार्यक्रम रहा। सुबह 10:15 बजे से वह भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसमें गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों के पिछले तीन कार्यकाल के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक करीब दो घंटे तक चलेगी।

इसके बाद नितिन नवीन पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व ब्लॉक प्रमुखों और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। यह बैठक करीब सवा घंटे तक प्रस्तावित है। दोपहर 12:30 बजे से गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों, क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों और पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। संगठनात्मक बैठकों के बाद दोपहर तीन बजे उनके नई दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।

युवराजों की राजनीति चुनाव तक सीमित, भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे सक्रिय

इससे पहले बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों को कथित युवराज बताते हुए कहा कि राजनीति को परिवार की विरासत समझने वाले नेताओं को जनता बार-बार जवाब दे रही है। उनकी राजनीति चुनाव के आसपास सक्रिय होती है और चुनाव समाप्त होते ही गायब हो जाती है। इसके विपरीत भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे जनता के बीच रहकर काम करता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अपनी विफलताओं का हिसाब देने के बजाय नए-नए बहाने तलाशते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने गरीबी हटाने का नारा तो खूब दिया, लेकिन गरीबों की जिंदगी बदलने के लिए ठोस काम नहीं किया।

12.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को अवसर देने के साथ रोजगार के नए रास्ते खोले हैं। उत्तर प्रदेश में 12.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। विपक्ष इस उपलब्धि के आसपास भी नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में दशकों से बंद पड़ा खाद कारखाना दोबारा शुरू हुआ है। एम्स और नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर उत्तम और विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है। गोरखपुर अब औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खाद कारखाने के पुनरुद्धार, एम्स की स्थापना और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश