18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gorakhpur / गोरखपुर को दो नई ट्रेनों की सौगात, अयोध्या से जनकपुर और भुज से बरौनी तक होगा सफर आसान

गोरखपुर को दो नई ट्रेनों की सौगात, अयोध्या से जनकपुर और भुज से बरौनी तक होगा सफर आसान

Railway news; सांसद रवि किशन शुक्ला के प्रयासों से पूर्वांचल को रेल कनेक्टिविटी की दो बड़ी सौगात मिली है, रेल मंत्रालय ने नई ट्रेनों के परिचालन को स्वीकृति दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 18 Nov 2026, 2:34 PM IST

Up news, MP Ravikishan

रेल मंत्री के साथ सांसद रविकिशन (सोर्स: फाइल फोटो)

MP Ravikishan meet Railway Minister: गोरखपुर के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन शुक्ला के प्रयासों से पूर्वांचल सहित देश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद रवि किशन शुक्ला को भेजे गए दो अलग-अलग पत्रों के माध्यम से इन रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी गई है।

पहली सौगात: अयोध्या से जनकपुर धाम (नेपाल) तक नई ट्रेन

रेल मंत्री द्वारा 18 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन संख्या 15596/15595 अयोध्या कैंट–जनकपुर धाम एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन गोरखपुर एवं सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (नेपाल) तक संचालित होगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनकपुर धाम तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

दूसरी सौगात: भुज से बरौनी तक अमृत भारत एक्सप्रेस

वहीं, 26 सितंबर 2026 को जारी एक अन्य पत्र में रेल मंत्री ने ट्रेन संख्या 19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के गोरखपुर होकर परिचालन को भी स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी है। इस रेल सेवा से गोरखपुर सहित पूर्वांचल के यात्रियों को भुज और बरौनी के बीच आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद

इन दोनों रेल सेवाओं की स्वीकृति से गोरखपुर को देश के विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।सांसद रवि किशन शुक्ला ने इन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की स्वीकृति पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

पीएम, रेल मंत्री का जताए आभार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग से देश में रेलवे का निरंतर विस्तार हो रहा है। गोरखपुर एवं पूर्वांचल के विकास, बेहतर रेल सुविधाओं और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना और गोरखपुर को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। दोनों रेल सेवाओं की स्वीकृति क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।