25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Azamgarh / 80% मुस्लिम, 20% OBM और दलित गायब: 5 सीटों के ऐलान पर OP राजभर ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की उड़ाई धज्जियां!

80% मुस्लिम, 20% OBM और दलित गायब: 5 सीटों के ऐलान पर OP राजभर ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की उड़ाई धज्जियां!

UP Election 2027: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में सपा द्वारा 5 सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान को कांग्रेस के साथ धोखा बताया और PDA फॉर्मूले में दलितों की अनदेखी पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:59 PM IST

Om Prakash Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (IANS Photo)

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत के बीच सियासी पारा चढ़ गया है। सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिनमें चार मौजूदा विधायक शामिल हैं। इस ऐलान के बाद गठबंधन के भीतर की दरार चर्चा में आ गई है। सूची में कैराना से नाहिद हसन का नाम भी शामिल है।

यह दबाव की राजनीति है: राजभर का सपा पर हमला

आजमगढ़ में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर कांग्रेस के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा को गठबंधन के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। राजभर के मुताबिक, यह कांग्रेस के साथ दबाव की राजनीति और विश्वासघात है। एक तरफ बातचीत चल रही है और दूसरी तरफ सीटों की घोषणा की जा रही है।

रिपोर्ट मीडिया में लाने पर भी उठाए सवाल

राजभर ने कहा कि दोनों दलों ने मिलकर जो समिति बनाई थी, उसकी रिपोर्ट अपने-अपने नेतृत्व को सौंपी जानी चाहिए थी, न कि उसे मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया जाना था। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सार्वजनिक करने के बाद भी सपा प्रमुख ने पांच सीटों की घोषणा कर बड़ी गलती की।

PDA के नारे पर राजभर का तंज

सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को लेकर राजभर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ये लोग PDA-PDA चिल्ला रहे थे, लेकिन पांच सीटों में से 80 प्रतिशत मुस्लिमों को और 20 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलीं। ताकतवर दलित समाज को छोड़ दिया गया और सामान्य वर्ग कहीं दिखाई नहीं दिया।

गठबंधन में सीटों की खींचतान

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस की ओर से करीब 130 से 131 सीटों की सूची दिए जाने की खबरें हैं। दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या का यह अंतर साफ दिखाई दे रहा है।

अखिलेश बोले- बात सीट की नहीं, जीत की है

सूची जारी होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बजाय जीत पर जोर दिया। उनका संदेश था कि गठबंधन सीटों का नहीं, जीत का है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज

अखिलेश के इस बयान पर गोरखपुर में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे यह संदेश कांग्रेस को देना चाहते हैं या आम जनता को। जिस ढंग से उन्होंने ट्वीट किया है, उससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि गठबंधन किस स्थिति में है।