20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Azamgarh / पशुओं को चुराकर करते थे वध, मांस की बिक्री कर उठाते थे आर्थिक लाभ, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में 4 को दबोचा

पशुओं को चुराकर करते थे वध, मांस की बिक्री कर उठाते थे आर्थिक लाभ, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में 4 को दबोचा

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:16 AM IST

Azamgarh News

पकड़ा गया आरोपी, (Pc-Azamgarh Police)

Encounter news azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी प्रतिबंधित पशुओं को चुरा लेते थे और अवैध रूप से उनका वध करने के बाद उसके मांस को बेच दिया करते थे और उसे अर्जित पैसों को आपस में बांट लिया करते थे। इस दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा कार, मोटरसाइकिल, चाकू व वध के लिए ले जाए जा रहे दो पशुओं एवं एक बछड़े को सकुशल बरामद कर लिया है।

जोलहापुर के पास हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, जियनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जोलहापुर के पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित पशुओं की चोरी कर उनका वध करने तथा मांस की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बाद भी आरोपियों ने फायरिंग नहीं रोकी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सलीम नामक एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अपने साथी को घायल होता देख अन्य आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्ततों ने बताया कि वह अवैध रूप से छुट्टा व आवारा घूमने वाले पशुओं को चोरी करते थे और उनका वध करने के बाद उसके मांस की बिक्री करते थे। आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि वे इससे अर्जित धन को आपस में बांट लिया करते थे। आरोपियों के मुताबिक, वे दो प्रतिबंधित पशुओं व एक बछड़े को वध के लिए वह लेकर जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस से खुद को गिरता देख उन्होंने फायरिंग कर दी।

असलहा व कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए चारों आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इसमें सलीम के पैर में गोली लगी है, जबकि अन्य तीन नौशाद, सोहराब व अदनान को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अवैध देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। वहीं आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि अक्सर वह इस घटना को सुनसान इलाके में अंजाम दिया करते थे और पुलिस की निगरानी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदल लेते थे। पशुओं के बाकी बचे अवशेषों को वे नदी और नालों में फेंक दिया करते थे या फिर जमीन में दफना दिया करते थे।