scriptओमप्रकाश राजभर का दावा, 2022 में किंग मेकर बनेगी सुभासपा, बिना सहयोग के किसी की सरकार संभव नहीं | Om Prakash Rajbjar said SSBSP will be king maker in UP Election 2022 | Patrika News
आजमगढ़

ओमप्रकाश राजभर का दावा, 2022 में किंग मेकर बनेगी सुभासपा, बिना सहयोग के किसी की सरकार संभव नहीं

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में किंग मेकर बनकर सामने आयेगी। बिना उनके सहयोग के यूपी में किसी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने बीजेपी को डूबती हुई जहाज करार दिया।

आजमगढ़Jul 01, 2021 / 10:56 am

रफतउद्दीन फरीद

ओम प्रकाश राजभर

ओम प्रकाश राजभर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी डूबती हुई जहाज है उसके साथ जो भी जाएगा डूब जाएगा। वर्ष 2022 के चुनाव में उनकी पार्टी सुभासपा किंग मेकर बनकर उभरेगी। बिना उनके सहयोग के किसी की सरकार नहीं बनेगी।

छित्तेपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बगैर 2022 में किसी की सरकार नहीं बनेगी। हमारी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में किंग मेकर साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी डूबती हुई नैया है। इसपर जो सवार होगा वह भी डूब जाएगा। आप बीजेपी को भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी अथवा भारतीय जुगाड़ पार्टी भी कह सकते है।

उन्होंने प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के अलावा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे वादों के साथ चुनाव में उतरा जाएगा। मोर्चे का उद्देश्य ही सर्व समाज को न्याय दिलाना है। अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। 2022 में बाबा का जाना तय है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पल्हना से नीरज सिंह को पार्टी में सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता, फखरे आलम, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो