scriptजानिए यहां पर अपराधियों को क्यों दिया जा रहा है रेड या ग्रीन कार्ड | Police issue red and green card to criminal in lok sabha election 2019 | Patrika News
आजमगढ़

जानिए यहां पर अपराधियों को क्यों दिया जा रहा है रेड या ग्रीन कार्ड

लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारी में जुटे पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत जनपद के पांच हजार लोगों के उनके अपराध के आधार पर रेड या ग्रीन कार्ड दिया जाएगा।

आजमगढ़May 07, 2019 / 07:47 pm

Devesh Singh

Criminal

Criminal

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारी में जुटे पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत जनपद के पांच हजार लोगों के उनके अपराध के आधार पर रेड या ग्रीन कार्ड दिया जाएगा।
एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को 5000 रेड व ग्रीन कार्ड बांटने की जिम्मेदारी सौंपी है। गंभीर मामले में संलिप्त लोगों को रेड व छोटे मामले में संलिप्त लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जा रहा है। इसके पीछे मकसद मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराना है। अभी तक 2500 लोगों को ग्रीन व रेड कार्ड बांटा जा चुका है। 2500 लोगों को और बांटा जाना है।

पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 25 थाने हैं। सभी थानों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। इसमें जितने लोग भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं या गुंडा एक्ट व अन्य संगीन मामलों में आपराधिक मुकदमे में वांछित हैं, इन्हें अलर्ट किया जा रहा है। यह हिदायत दी जा रही है कि वह चुनाव में किसी भी प्रकार की गतिविधियां न करें। वह बूथ पर केवल वोट डालने जाएं और शांति से अपने घर की राह पकड़ ले। गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों को रेड कार्ड जबकि मामूली मामलों में लिप्त लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जा रहा है। यह कार्ड काफी मायने रखता है। इस कार्ड पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। अगर चुनाव में संबंधित बूथ पर कोई भी आपराधिक गतिविधियां व अन्य मामला पाया जाता है तो संबंधित की जिम्मेदारी मानी जाएगी।

Home / Azamgarh / जानिए यहां पर अपराधियों को क्यों दिया जा रहा है रेड या ग्रीन कार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो