scriptवेद प्रकाश बने जिलाध्यक्क्ष, चन्द्रजीत यादव सचिव चुने गए | Rajy Vidyut Parishad Pravidhik Karmachari Sangh Election | Patrika News
आजमगढ़

वेद प्रकाश बने जिलाध्यक्क्ष, चन्द्रजीत यादव सचिव चुने गए

इसके अलावा अन्य कई पदों पर भी हुआ चयन।

आजमगढ़Jun 24, 2019 / 09:08 am

रफतउद्दीन फरीद

Election

पदाधिकारी चुने गए

आजमगढ़. राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ का चुनाव पूर्वाचल प्रभारी चंद्रशेखर यादव की देखरेख में रविवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय परिसर में हुआ। इस दौरान एक स्वर से ग्रेड पे, सीपीएफ और निजीकरण के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। इसमें वेदप्रकाश यादव को जिलाध्यक्ष, रविशंकर को जिला उपाध्यक्ष तथा चंद्रजीत यादव को सचिव चुना गया।

इसके अलावा नंदू राम को जिला उपसचिव, अनिल यादव को जिला प्रचार सचिव, विजय नरायन मौर्य संगठन सचिव, यशवंत कुमार को कार्यालय सचिव, काशीनाथ गुप्ता को कोषाध्यक्ष और राजकुमार विश्वकर्मा को वित्त निरीक्षक चुना गया। विवेक यादव, अरविद यादव, मंजय कुमार, सुरेंद्र राजभर, संदीप यादव, तेज प्रताप शर्मा, अरविद कुमार मौर्य, सुरेश मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, अखिलेश पाल को सदस्य चुना गया। इसी प्रकार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रामउजागिर पाल, अमीरूल्लाह खां, मंडल सचिव पंकज प्रजापति, आकाश दीप यादव व रामनयन यादव चुने गए। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश यादव व संचालन प्रभु नारायण पांडेय ने किया।
Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो