scriptशौच जा रही लड़की से रास्ते में रेप की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी | Rape Attempt with Teen age Girl in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

शौच जा रही लड़की से रास्ते में रेप की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी

.

आजमगढ़Feb 19, 2020 / 05:45 pm

रफतउद्दीन फरीद

Rape

फोटो: प्रतीकात्मक

आजमगढ़. मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि मंगलवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री गांव के सिवान में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान रास्ते में छिपे आरोपी ने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। बुधवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि नामजद आरोपी क्षेत्र के बरवां मोड़ के पास मौजूद है। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहन राम क्षेत्र के डंडवल गांव का निवासी बताया गया है।

Home / Azamgarh / शौच जा रही लड़की से रास्ते में रेप की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो