scriptसपा जिलाध्यक्ष आरक्षण और आरएसएस को लेकर कह दी ऐसी बड़ी बात, मच सकता है बवाल | Samajwadi Party Protest against yogi Adityanath government in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

सपा जिलाध्यक्ष आरक्षण और आरएसएस को लेकर कह दी ऐसी बड़ी बात, मच सकता है बवाल

योगी सरकार के खिलाफ सपा का धरना।

आजमगढ़Oct 02, 2019 / 07:56 am

रफतउद्दीन फरीद

आजमगढ़. योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया गया। इस दौरान सरकार को जन विरोधी बताते हुए 2022 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।

समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा इकाई द्वारा रिक्शा स्टैण्ड पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो गयी है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। यह प्रदेश हत्या प्रदेश हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं उनको सरकारी संरक्षण मिल रहा है। सरेआम लड़कियों का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी हैं। सरकार अपराधियों बचाने के लिए पीड़ितों को ही जेल में डाल रही है। अपराधी सरेआम गोलियाॅ चला रहे हैं। समाज में दहशत व भय का वातावरण हो गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं उनको देश में किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की चिन्ता नहीं है। लोग भूखों मरने पर मजबूर हैं। गन्ना का बकाया मूल्य नहीं दिया गया।
सना परवीन ने कहा कि देश में धर्म व जाति के नाम पर लोगों में नफरत पैदा की जा रही है। आजम खान (Azam Khan) जैसे ईमानदार नेता को परेशान करने के लिए सरकारी तन्त्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बबिता चैहान व सूरज राजभर ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर उनको देश की मुख्य धारा से अलग किया जा रहा है। धर्म के ठेकेदार लोग लड़कियों का बलात्कार कर उनके जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। उस समय इन लोगों को हिन्दू धर्म नहीं दिखाई देता।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अन्त में ज्ञापन को पढ़कर सुनाया और कहा कि प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार में नेताओं, अधिकारियों की दुरभिसन्धि के कारण जनता का चरम सीमा पर शोषण हो रहा है। केवल झूठे सपने व वादों का हवाला देकर पूंजीपतियों को मालामाल कर रहे हैं तथा गरीब को और गरीब बनाया जा रहा है। गांवों में 90 प्रतिशत लोग अभाव की जिन्दगी जीने पर मजबूर हैं। थानों व तहसीलों पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। नौकरियों से आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर विशेष वर्ग के लोगों को नौकरियां दी जा रही है। आरएसएस के लोगों को प्रथम वर्ग की नौकरियों पर नियम विरूद्ध की जा रही है।

तहसील-बूढ़नपुर में पूर्व मंत्री बलराम यादव, डॉ. संग्राम यादव विधायक, तहसील-सगड़ी में नफीस अहमद विधायक, राकेश यादव एमएलसी, वसीम अहमद पूर्व मंत्री, जयराम सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी, तहसील-मेंहनगर में कल्पनाथ पासवान विधायक, बृजलाल सोनकर पूर्व विधायक, तहसील-लालगंज में बेचई सरोज पूर्व विधायक, दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, कमला प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी, हरिप्रसाद दूबे, तहसील-मार्टीनगंज में आदिल शेख पूर्व विधायक, तहसील-फूलपुर में श्यामबहादुर सिंह यादव पूर्व विधायक, नसीम अहमद अध्यक्ष, तहसील-निजामाबाद में मुस्तेजाब आलम ने धरने का नेतृत्व किया।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो